what is jquery in hindi

What is jQuery in Hindi?

हेलो, दोस्तों आज के इस tutorial में हम जानेगे What is jQuery in Hindi इसका क्या उपयोग है jQuery के बारे में ऐसे सभी सवालों के जवाब और कई सारी अन्य जानकारी आज आपको यहाँ मिलने वाली है। उम्मीद है ये जानकारियाँ आपके काम आएँगी।

jQuery दुनिया का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला JavaScript Library है यह काफी lightweight Library है jQuery का कई वर्षों से वेब विकास परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है प्रत्येक Web Developer के लिए, अपने Web Development कौशल को बढ़ाने के लिए jQuery को सीखना आवश्यक है। jQuery ना तो Server-Side Language है और ना ही एक Scripting Language है, यह एक JavaScript की लाइब्रेरी है जो Client-Side Scripting Language है

jQuery की विशेषताएं – Features of jQuery

Open SourceEffects and AnimationsJSON Parsing
HTML ManipulationCross-Browser SupportExtensibility Through Plug-ins
DOM ManipulationUtilitiesCSS Manipulation
AJAXSpeed lightweight Library 

JQuery का उपयोग कैसे करें – How to Use jQuery

jQuery को 2006 में जॉन राइजिंग द्वारा विकसित किया गया था, Web Designing में jQuery एक अहम् भूमिका निभाती है, jQuery का उपयोग करके Animation भी किया जा सकता है, jQuery का उपयोग करके AJAX को भी स्थापित किया जा सकता है। jQuery जावास्क्रिप्ट की एक काफी lightweight Library है, इसलिए इसका उपयोग करने के लिए Pre-Define Library है इस लाइब्रेरी का उपयोग करने के 2 तरीके हैं:

Local Path: लोकल पाथ से तातपर्य यह है की आप इसे Local Computer पर Download कर के उपयोग में ले सकते हैं और इसे आप निचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

Click here to download

ऊपर दिए हुए लिंक से आप jQuery का लेटेस्ट version डाउनलोड सकते है इस लिंक पर क्लिक करने पर आप jQuery की official वेबसाइट पर पहुँच जाओगे

how to download jquery

स्क्रीनशॉट में दर्शाये गए लिंक पर क्लिक करने से हमें jQuery की लाइब्रेरी मिल जाएगी इसे CTRL+S से Save कर लेना है

तो चलिये अब हम जानते है jQuery को HTML मे कैसे implement कर सकते है उदाहरण के लिए, हमारी फ़ाइल का नाम jquery.js है, हम इसे Webpage में इन्क्लुड करेंगे, निचे दिए हुए उदाहरण में हम देख सकते है

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
    <title>How to include jquery library</title>
    <script type="text/javascript" src="jquery.js"></script>
</head>
<body>
<h1>How to include jquery library</h1>
</body>
</html>

CDN का उपयोग करके यह jQuery library का उपयोग करने का दूसरा तरीका है इसमें library लोकल कंप्यूटर पर नहीं होती है। इसका उपयोग करने के लिए, हमें अपने वेबपेज पर उस library का CDN Path देना होता हैं जिस पर इसकी लाइब्रेरी होती है और उस CDN Path का उपयोग कर के jQuery लाइब्रेरी का उपयोग किया जाता सकता है। निचे दिए हुए उदाहरण में हम देख सकते है

<head>
    <script src="https://ajax.googleapis.com/ajax/libs/jquery/3.3.1/jquery.min.js"></script>
</head>

JavaScript और jQuery के बीच क्या अंतर है?

  • JavaScript एक Scripting Language है, जबकि jQuery एक JavaScript Framework है।
  • JavaScript में Coding को आसान बनाने के लिए jQuery बनाया गया है।
  • jQuery को जावास्क्रिप्ट में Complex कोडिंग से बचने के लिए बनाया गया था।
  • jQuery बहुत लोकप्रिय Framework बन गया है। इसका उपयोग लगभग सभी वेब डेवलपर्स द्वारा किया जाता है क्योंकि यह वेब डिज़ाइनिंग के कई जटिल कार्यों को आसान बनाता है।
  • JQuery की सहायता से, हम यह पता लगा सकते है कि कोई ब्राउज़र किसी Features को सपोर्ट करता है या नही।
  • jQuery में AJAX का उपयोग करके ब्राउज़र पर वेबपेज को Refresh किए बिना सर्वर से Data Load किया जा सकता है
  • वेब डिजाइनिंग के क्षेत्र में Career बनाना चाहते हैं, तो JavaScript Framework को सीखना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

jQuery संस्करण का इतिहास – History of jQuery Version

VersionInitial release
jQuery 1.0August 26, 2006
jQuery 1.1January 14, 2007
jQuery 1.2September 10, 2007
jQuery 1.3January 14, 2009
jQuery 1.4January 14, 2010
jQuery 1.5January 31, 2011
jQuery 1.6May 3, 2011
jQuery 1.7November 3, 2011
jQuery 1.8August 9, 2012
jQuery 1.9January 15, 2013
jQuery 1.10May 24, 2013
jQuery 1.11January 24, 2014
jQuery 1.12January 8, 2016
jQuery 2.0April 18, 2013
jQuery 2.1January 24, 2014
jQuery 2.2January 8, 2016
jQuery 3.0June 9, 2016
jQuery 3.1July 7, 2016
jQuery 3.2March 16, 2017
jQuery 3.3January 19, 2018
jQuery 3.4April 10, 2019
jQuery 3.5April 10, 2020

इन्हे भी देखे:-


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *